स्वाइन फ्लू का खतरा, कब जाएं डॉक्टर के पास
- फोटो : Freepik.com
स्वाइन फ्लू हो जाए तो क्या करें?
डॉक्टर बताते हैं, हल्के फ्लू में शरीर को आराम देना, पर्याप्त तरल लेना और बुखार या दर्द में डॉक्टर की सलाह पर दवा लेने से आपकी दिक्कतें काफी हद तक कम हो सकती हैं। लेकिन स्वाइन फ्लू का इलाज केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर नहीं होना चाहिए।
- मरीज की स्थिति का ध्यान रखें और अगर बीमारी बढ़ती दिखे तो तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।
- यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बुखार कम हो जाना हमेशा बीमारी पूरी तरह खत्म होने का संकेत नहीं है। अगर सांस संबंधी लक्षण बढ़ रहे हैं या कमजोरी लगातार बढ़ रही है, तो फिर से डॉक्टर की सलाह लें।
कब घर पर रहें और कब डॉक्टर के पास जाएं
डॉक्टर कहते हैं, स्वाइन फ्लू में हर मरीज को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होती। अधिकतर लोग हल्के संक्रमण के साथ घर पर ठीक हो सकते हैं।
अगर सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द हो या बहुत ज्यादा कमजोरी-बेहोशी जैसा महसूस हो तो समय रहते डॉक्टरी मदद जरूर लें। उच्च जोखिम वाले लोगों में शुरुआत में ही डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। बीमारी में कभी भी खुद से कोई भी दवा या फिर एंटीबायोटिक न लें। डॉक्टर के बताए सलाह का ही पालन करें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।