डेंगू के खतरे को कैसे कम करें?
- फोटो : freepik
क्या है डॉक्टर की सलाह?
डॉक्टर कहते हैं, अगर मानसून के दिनों में तेज बुखार के साथ डेंगू के अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डेंगू की पुष्टि केवल लक्षणों के आधार पर नहीं की जा सकती। इसके लिए समय रहते जांच और बीमारी की स्थिति का पता लगना जरूरी हो जाता है।
- डेंगू में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेना सबसे जरूरी है। बुखार और दर्द के लिए दवा खुद से लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए।
- डेंगू की आशंका में डिस्प्रिन जैसी दवाओं से बचना जरूरी है ये रक्तस्राव का खतरा बढ़ा सकती हैं।
- मरीज को मच्छरों से बचाना भी जरूरी है, क्योंकि बीमारी के दौरान संक्रमित व्यक्ति को मच्छर काटकर वायरस को दूसरे लोगों तक पहुंचा सकता है।
- घर के आसपास जमा न होने दें और मच्छरों को कंट्रोल करने वाले उपाय करते रहें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।