फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2019: ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम वरना सेहत को होगा ये बड़ा नुकसान

Fri, 04 Jan 2019 10:58 AM IST
kapil sharma लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Surya Grahan 2019:  इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है।सूतक समय को शास्त्रों में अशुभ मुहूर्त माना जाता है। इसका मतलब है कि इस समय व्यक्ति को कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इतना ही नहीं इस खास समय भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। धार्मिक नियमों के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे से पहले ही सूतक लग जाता है, यही वजह है कि इस दौरान मंदिरों के पट भी बंद रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : file photo
खाना 
कई वैज्ञानिक शोध में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति बहुत शिथिल हो जाती है। ऐसे में पेट में दूषित भोजन और पानी जाने पर बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में ग्रहण से पहले ही जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए। कुशा और तुलसी में ग्रहण के समय पर्यावरण में फैल रहे जीवाणुओं को संग्रहित करने की अद्भुत शक्ति होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : file photo
शारीरिक संबंध
सूतक के समय कभी भी पति-पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। कहा जाता है कि इस समय बनाए गए शारीरिक संबध से पैदा हुए बच्चे को जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
 

4 of 6
- फोटो : social media
ग्रहण की छाया
चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से ग्रहण की छाया पड़ने से बचना चाहिए । ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें बेहद हानिकारक होती हैं जिसका प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
पूजा
ग्रहण के समय कहा जाता है कि पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि कई मंदिरों में भी मंदिर के कपाट ग्रहण के समय बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में पूजा, उपासना या देव दर्शन करना वर्जित होता है इसलिए आप अपने मन में ईश्वर को याद करें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या न करें-
-ग्रहण के दौरान सिर पर तेल लगाना, खाना खाना और बनाना, वर्जित होता है। माना जाता है पका हुआ भोज्य पदार्थ ग्रहण लगने तक पूरी तरह से जहर में बदल जाता है। 
-चंद्र ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में भोजन करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन खाने से बचना चाहिए। 
-ग्रहण के समय पति और पत्नी को शारीरिक संबंध किसी भी कीमत पर नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान यदि गर्भ ठहर गया तो संतान विकलांग तक या मानसिक रूप से विक्षिप्त तक हो सकती है।
-ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें