फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Laughter Day 2020: हंसने के हैं फायदे बेहिसाब, किसी बहाने ही सही पर जरा खुल के हंसिए जनाब

Sun, 03 May 2020 12:44 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वर्ल्ड लाफ्टर डे 2020: सेहत के लिए हंसना फायदेमंद है
हंसना हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और फायदेमंद भी। भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें हंसने के लिए बहाने ढूंढने पड़ते हैं। हंसी तो हमारे जीवन का, हमारी दिनचर्या का जरूरी हिस्सा है। रोजमर्रा की जिंदगी में हमारा खुशियों से, चैन और सुकून से नाता कैसे टूटता रहता है, पता ही नहीं चलता। आपने देखा होगा, पार्क में जाकर लोग बिना कारण ही जोर-जोर से हंसते हैं। हो सकता है आप भी शामिल होते होंगे। दरअसल हंसी को हम केवल खुशी से जोड़कर न देखें, बल्कि इसे एक थेरेपी समझें, जिससे हमारी सेहत को बेहिसाब फायदे होते हैं। आइए, लाफ्टर डे पर जानते हैं हंसने के इन्हीं फायदों के बारे में। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सेहत के लिए हंसना फायदेमंद है
हंसने के कई फायदे होते हैं: 
  • तनाव दूर करने में मदद करता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक करता है
  • हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है
  • मांसपेशियों को सहज करता है
  • दिल की सेहत के लिए हंसना फायदेमंद है
  • हंसने से हमारे चेहरे की मांसपेशियां सक्रिय होती है
  • हंसना वजन कम करने में भी सहायक होता है
विज्ञापन

3 of 6
हंसी, झिझक दूर करती है
और भी कई फायदे:
  • हंसने से मन खुश रहता है, तनाव दूर होता है
  • हमारे अंदर सकारात्मक भावना जगती है
  • हंसी हमारा भय और झिझक दूर करती है
  • हंसने से स्मरण शक्ति बढ़ने की भी बात कही जाती है
  • सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं
  • आपका हंसमुख होना दूसरों को आकर्षित करता है
  • मतभेद और मनभेद दूर करने में मदद करता है

4 of 6
कॉमेडी शो - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हंसने के हैं ढेरों बहाने:
  • पसंदीदा कॉमेडी शो या फिल्म देखें
  • पसंदीदा कॉमेडी कॉमिक बुक पढें
  • सोशल मीडिया पर चुटकुले पढ़ें, मीम्स देखें
  • हंसी-मजाक की फोटो, वीडियो शेयर भी करें
  • मजाकिया लोगों से मेलजोल बढ़ाएं
  • लाफ्टर योगा करें
  • दोस्त, रिश्तेदारों संग हंसी-मजाक करें
  • घर में परिवार के साथ पुरानी यादें शेयर करें
  • कभी कोई पुराना फोटो एल्बम या वीडियो वगैरह देखें
विज्ञापन

5 of 6
बुरा न लग जाए आपका मजाक
इन बातों का रखें ध्यान: 
  • कहीं आपका मजाक सामने वाले को बुरा न लग जाए
  • आपके मजाक से किसी को ठेस न पहुंचे, संबंध खराब न हों
  • दोस्ती या रिश्तेदारी में कहीं कोई दरार न आ जाए
  • कहीं स्थिति खतरनाक न हो जाए और बात झगड़े तक न पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुनियाभर में हजारों की संख्या में लाफ्टर क्लब हैं
क्या आप जानते हैं कि आजकल छोटे-बड़े शहरों में जो लाफ्टर क्लब होते हैं, उसकी शुरुआत कब और कहां से हुई? हम बता रहे हैं। दरअसल, हंसने के फायदे देखते हुए देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई में पहला लाफ्टर क्लब शुरू हुआ था। साल 1995 में डॉ मदन कटियार ने इसे शुरू किया था। आज दुनियाभर में हजारों की संख्या में लाफ्टर क्लब हैं, जिनके लाखों सदस्य होंगे। भारत में भी करीब एक हजार के आसपास इसकी संख्या बताई जाती है। आप चाहें तो अपनी कॉलोनी में ऐसा क्लब बना सकते हैं और हंसी का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें