हंसना हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और फायदेमंद भी। भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें हंसने के लिए बहाने ढूंढने पड़ते हैं। हंसी तो हमारे जीवन का, हमारी दिनचर्या का जरूरी हिस्सा है। रोजमर्रा की जिंदगी में हमारा खुशियों से, चैन और सुकून से नाता कैसे टूटता रहता है, पता ही नहीं चलता। आपने देखा होगा, पार्क में जाकर लोग बिना कारण ही जोर-जोर से हंसते हैं। हो सकता है आप भी शामिल होते होंगे। दरअसल हंसी को हम केवल खुशी से जोड़कर न देखें, बल्कि इसे एक थेरेपी समझें, जिससे हमारी सेहत को बेहिसाब फायदे होते हैं। आइए, लाफ्टर डे पर जानते हैं हंसने के इन्हीं फायदों के बारे में।