सुपरफूड का सामान्य शब्दों में अर्थ है ऐसे खाद्य पदार्थों जो आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स प्रदान करने के अलावा भी कई अन्य स्वास्थ्यवर्धक फायदे प्रदान करते हैं। हर वे खाद्य पदार्थ जो आपको बीमारियों से दूर रखने में, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता करें, जिनमें विविध औषधीय गुण निहित हों और जो आपको बेहतर महसूस करवाएं, वे हमारे सुपरफूड हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए आपके आस-पास कौनसे सुपरफूड आपको आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं।