बॉलीवुड में अपनी बोल्ड इमेज और हॉट फिगर के लिए पहचाने जाने वाली मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन आज 36 साल की हो गई हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी सनी फिटनेस के मामले में खुद से छोटी अभिनेत्रियों को मात दे रही हैं। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं खुद को इतना मेंटेन रखने के लिए आखिर क्या करती हैं सनी लियोन।
विज्ञापन
2 of 5
साइकिलिंग
अपनी लोअर बॉडी को शेप में रखने के लिए सनी लियोनी साइकिलिंग जरूर करती हैं। उनका कहना है कि साइकिलिंग से उनकी अंदरूनी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं | इसके अलावा इससे उनके एब्स भी टोन होते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
वाकिंग
सनी हर किसी को रोज 20 से 30 मिनट की वॉक करने की सलाह देती हैं | कई लोगों के लिए यह एक साधारण रूटीन हो सकता है लेकिन यह आपके दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है | इसके अलावा वह हर महिला को सकारात्मक और आत्मविश्वास के साथ रहने की सलाह देती हैं। उनका कहना है कि कोई भी महिला तब तक सुंदर नहीं है, जब तक वह खुद पर विश्वास ना करती हो।
4 of 5
स्क्वैट्स
सनी कहती हैं कि लोअर बॉडी फैट बहुत सारी महिलाओं के लिए परेशानी होता है। इससे बचने के लिए वो नियमित रूप से स्क्वैट्स का अभ्यास करती रहती हैं | इसका अभ्यास करने से उनकी लोअर बॉडी शेप में रहती है और उनकी पेट की मांसपेशियां (एब्स) भी सुडौल बनी रहती हैं | सनी कहती हैं वह कभी भी जिम जाने के लिए आलस नहीं करती हैं। वह एक सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार अवश्य जिम जाती हैं।
योग
सनी कहती हैं कि वह जब कभी अपने किसी शूट में व्यस्त रहती हैं और उनके लिए जिम जाना संभव नहीं होता, तो ऐसे में वह योग का अभ्यास करती हैं। बता दें, सनी ने बिक्रम योगा की ट्रेनिंग ले रखी है। योग को लेकर उनका कहना है कि योग आपके शरीर और दिमाग पर आश्चर्यजनक प्रभाव डालता है | योग से मन और मस्तिष्क को शान्ति मिलती है।