फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्योदय के बाद ये काम जरूर करें प्रेग्नेंट महिलाएं, बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होगा

Sat, 17 Mar 2018 08:18 AM IST
रुपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
pregnant women
विटामिन डी यूं तो हर किसी के लिए आवश्यक है। लेकिन आप गर्भवती हैं, तो आपके लिए इसकी महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है। सिर्फ मां की सेहत ही नहीं, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के समग्र विकास के लिए विटामिन डी जरूरी है। कुछ शोध बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान यदि महिला के शरीर में विटामिन डी की कमी हो, तो ऐसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। 
विज्ञापन

2 of 4
pregnant women
दरअसल, सूरज की किरणों की मदद से महिला के शरीर में फोटोन पर्याप्त मात्रा में जाते हैं, जो मां के शरीर से भ्रूण में मेलानोप्सिन नामक प्रोटीन का निर्माण करते हैं। यही प्रोटीन भ्रूण में स्वस्थ रक्तवाहिका और आंखों में रेटिनल न्यूरॉन के विकास में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
pregnant women
इस प्रोटीन की कमी बच्चों के व्यवहार को भी प्रभावित करती है। ऐसे बच्चों को एडीएचडी होने की संभावना भी रहती है। इतना ही नहीं, ऐसे बच्चों का वजन भी सामान्य से कम होता है। ऐसे बच्चों की ग्रोथ जन्म के बाद भी धीमी रहती है।
विज्ञापन

4 of 4
pregnant women
विटामिन डी का मुख्य और प्राकृतिक स्रोत है सूरज की किरणें, इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को कुछ देर धूप में अवश्य बैठना चाहिए। धूप सेंकने के लिए सुबह 07-10 बजे तक का समय सबसे सही रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें