फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Chubby Girl' से फिट टोन्ड बॉडी पाने वाली आलिया का ये है पूरा फिटनेस रूटीन

Fri, 16 Mar 2018 09:42 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए तीन महीने के अंदर अपना 16 किलो वजन घटाने वाली आलिया अपने क्यूट लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। आलिया भट्ट आज 24 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं चब्बी गर्ल से फिट टोन्ड बॉडी की मल्लिका बनी आलिया अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए क्या करती हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
आलिया हफ्ते में 3 बार कार्डियो करती हैं। जिसके लिए वो करीब 45 मिनट का समय लेती हैं। अपने फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए आलिया नियमित रूप से जिम जाती हैं। आलिया की फिटनेस में योगा का भी अहम योगदान है। वो खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योगा करती हैं। अष्टांग योगा उनका सबसे पसंदीदा योगा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt
आलिया हफ्ते में 3 बार जिम में वर्कआउट करती हैं, जिसमें कार्डियो और वेट ट्रेनिंग शामिल होते हैं। वो बताती हैं कि 'मैं हफ्ते में दो दिन अष्टांग योग का अभ्यास करती हूं। इसके अलावा मैं किक-बॉक्सिंग, स्विमिंग, रनिंग और एल्टीट्यूड ट्रेनिंग आदि भी करती हूं। इसके अलावा मुझे कथक और बैले डांस से तो प्यार है'।

4 of 5
आलिया अपनी डाइट और फिटनेस पर रेगुलर चेक रखती हैं। इस खास काम के लिए उन्होंने एक ट्रेनर भी रखा हुआ है। हमेशा खुश और हंसती रहने वाली आलिया अपनी हंसी को बरकरार रखने के लिए रोजाना मेडिटेशन भी करती हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट
आलिया कहती हैं कि 'फिटनेस का मतलब है आपके शरीर के हिसाब से सही वज़न। इसके मतलब ये नहीं कि आपके एब्स हों, फिटनेस का मतलब है हेल्दी होना'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें