प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खुजली वाले दाने
गर्मी में अक्सर बच्चों और बड़ों को खुजली वाले दाने हो जाते हैं। जो लोग बाहर रहते हैं, धूप में अधिक समय बिताते हैं, पैदल चलते हैं, उन्हें पसीने और पॉइज़न आइवी नाम के तैलीय रार पौधे के कारण खुजली वाले दाने हो जाते हैं। इससे शरीर पर चकते पड़ जाते हैं और बहुत ज्यादा खुजली होती है। इनसे बचने के लिए धूप में कम निकलें। बाहर से आएं तो कपड़े और त्वचा को धोएं। वर्कआउट के बाद अपने कपड़ों को तुरंत बदल लें।