फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: वजन कम करने में मदद करेंगे गर्मियों के ये फल, शरीर के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद

Sun, 10 Apr 2022 10:37 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
गर्मी के मौसम में होने वाली तेज धूप और पसीना आपके लिए निश्चित ही परेशानियों का कारण बन सकती है, लेकिन कई मायनों में इस मौसम को सेहत के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। गर्मियों में कई ऐसे फल बहुतायत मात्रा में उपलब्ध होते हैं जिनका सेवन आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। विशेषकर यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो इस मौसम में बाजार में मौजूद कई फल आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ता वजन मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। यह कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का भी कारण बन सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि वजन बढ़ने के कारण लोगों में हृदय रोग, डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म संबंधी विकारों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में इसे कंट्रोल में रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। गर्मियों के सीजन के फल इसमें आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकते हैं। मौसमी फलों के सेवन के स्वास्थ्य विशेषज्ञ स्वाभाविक तौर पर विशेष लाभप्रद बताते हैं। आइए जानते हैं कि वजन कम करने में किन फलों का सेवन आपकी मदद कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
आड़ू के फायदे - फोटो : Pixabay
वजन कम करने के लिए आडू
कई अध्ययनों में आडू के सेवन को काफी स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे इसका सेवन आपको कई तरह से लाभ देने के साथ वजन को नियंत्रित रखने में भी सहायक हो सकता है। आडू में पानी और फाइबर दोनों की मात्रा अधिक होती है, जो इसे गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद फल बनाता है। इसका सेवन तृप्ति बढ़ाने में सहायक है, जिससे अधिक मात्रा में खाने की इच्छा को कंट्रोल किया जा सकता है। वजन कम करने में यह काफी मददगार है।
विज्ञापन

3 of 5
तरबूज है कई स्वास्थ्य लाभ से भरपूर - फोटो : Pixabay
गर्मियों में खाएं तरबूज
गर्मियों में स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से तरबूज खाना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के साथ पानी की पूर्ति करने में सहायक होता है। इसमें 90 फीसदी से अधिक मात्रा में पानी मौजूद होता है। तरबूज में फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखने में मदद करती है, जिससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है। इसके अलावा लाल रंग के इस फल में विटामिन-सी, विटामिन-ए, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचा सकते हैं। 

4 of 5
खीरा के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : getty images
खीरा के फायदे
खीरा को गर्मियों के मौसम में वरदान वाला फल माना जाता है। इसमें मौजूद पानी की मात्रा आपको डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रखने के साथ गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से बचाने में सहायक है। हरे फलों में प्राकृतिक शीतलन गुण होते हैं जो इसे गर्मी के दिनों में और भी फायदेमंद बनाते हैं। खीरा में 95 फीसदी की मात्रा में पानी होता है साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होती है। शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और विषाक्तता को कम करने के लिए भी इस फल का सेवन विशेष लाभप्रद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीवी खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
कीवी फल के लाभ
कीवी फल छोटे, भूरे रंग होते हैं, ये लगभग हर मौसम में उपलब्ध होते हैं। कीवी विटामिन-सी, विटामिन-ई, फोलेट और फाइबर का उत्कृष्ट स्रोत है, जो आपके शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ावा देने के साथ वजन को नियंत्रित बनाए रखने में सहायक है। इसमें फाइबर की पर्याप्तता होती है। शोध में पाया गया है कि फाइबर से भरपूर फलों और सब्जियों के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें