फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Tips: तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के हैं कई नुकसान, जानिए सेवन का सही समय और तरीका

Wed, 23 Apr 2025 04:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आप जानते हैं कि तेज धूप में गन्ने का रस पीना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसे पीने का समय और तरीका सही न हो, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के नुकसान क्या है और इसे पीने का
विज्ञापन
1 of 5
गन्ने का जूस - फोटो : freepik
Side Effects of drinking Sugarcane Juice: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने के लिए गन्ने का रस एक उपयोगी पेय है। गन्ने का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है। इस मौसम में भारत में तो चौराहे और नुक्कड़ों पर गन्ने का रस आसानी से मिल जाता है।  चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का रस पीना पसंद करते हैं। लोगों को लगता है कि पानी के बजाय गन्ने का जूस पीने से स्वास्थ्य लाभ भी होगा और प्यास भी बुझेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेज धूप में गन्ने का रस पीना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसे पीने का समय और तरीका सही न हो, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के नुकसान क्या है और इसे पीने का सही समय और तरीका क्या है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
तेज धूप में गन्ने का जूस पीने के नुकसान
 
  • चिलचिलाती धूप में शरीर पहले से गर्म होता है। ऐसे में गन्ने का ठंडा रस पीने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है, जिससे गैस, अपच या पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • गन्ने का रस प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। गर्मी में पसीने से भीगा शरीर जब अचानक ठंडी चीज लेता है, तो इससे गला खराब हो सकता है या सर्दी-खांसी हो सकती है। 
  • खुले में बिकने वाले गन्ने के जूस में हाइजीन की कमी हो सकती है। तेज धूप में गन्ने को खुले में रखना बैक्टीरिया पनपने का कारण बनता है, जिससे फूड पॉइजनिंग या पेट की इंफेक्शन हो सकती है।
  • गन्ने में प्राकृतिक शक्कर अधिक होती है। धूप में थके हुए शरीर में इसे तुरंत पीने से शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, जिससे चक्कर या थकान महसूस हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
जूस पीने का सही समय - फोटो : Adobe
गन्ने का रस पीने का सही समय
 
  • गन्ने का रस सुबह या दोपहर के समय पी सकते हैं, लेकिन धूप से आने के तुरंत बाद इसका सेवन न करें।
  • छांव या ठंडी जगह पर बैठकर जूस पिएं, ताकि शरीर का तापमान थोड़ा सामान्य हो जाए।
  • खाली पेट गन्ने के रस का सेवन न करें। हल्का नाश्ता करने के बाद ही इसे पीएं।
  • गन्ने के रस से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ को लेना है तो हाइजीन वाले जूस सेंटर से ही इसे लेकर पीएं या घर पर बनाकर पिएं।

4 of 5
गन्ने का रस पीने का सही तरीका - फोटो : Adobe
गन्ने का रस पीने का सही तरीका

गन्ने के जूस में नींबू और काला नमक मिलाकर पिएं, इससे पाचन अच्छा रहता है। जूस को हमेशा ताजे गन्ने से बना हुआ ही पिएं। जूस पीने के बाद सीधे धूप में न जाएं, कुछ देर आराम करें। ध्यान रखें कि ठंडा जूस भले ही गर्मी में राहत देता हो लेकिन बहुत अधिक ठंडा गन्ने का रस गले में दर्द और जुकाम का कारण बन सकता है। इसलिए गन्ने का रस बहुत अधिक ठंडा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेहत के लिए जूस - फोटो : Freepik.com
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें