फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nosebleed Causes: गर्मी के मौसम में नाक से खून आने की वजह, प्रभाव और रोकथाम के उपाय

Fri, 10 May 2024 09:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नाक से खून - फोटो : istock
Summer Health Tips Nosebleed Causes: नाक से खून आने की समस्या गर्मियों में आमतौर पर देखी जाती है। अचानक नाक से खून आने से लोग घबरा जाते हैं। सामान्य रूप से इसे नकसीर फूटना भी कहते हैं। ऐसी समस्या से घबराएं नहीं,  बल्कि तुरंत खून के बहाव को रोकने का प्रयास करें। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी नाक से खून आने की समस्या अचानक हो सकती है। गर्मियों में अचानक बढ़ा तापमान और उस तापमान में लगातार शरीर के रहने से आमतौर पर यह स्थिति बनती है। हालांकि नाक से खून कुछ अन्य कारणों से भी आ सकता है लेकिन यहां हम बात करेंगे गर्म मौसम में इसके होने और इसपर नियंत्रण के तरीको की।

कब होता है ऐसा:

ज्यादातर ऐसा गर्मी की सूखी-रूखी और तपन से भरी हवा के कारण और नाक को ज्यादा कुरेदने के कारण होता है। इसके अलावा किसी दुर्घटना या सदमे, एलर्जी, किसी संक्रमण, किसी रसायन के नाक से अंदर जाने, नाक के भीतर उपयोग में लाए जाने वाले स्प्रे के अधिक उपयोग आदि की वजह से भी यह ब्लीडिंग हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
कानों में अजीब महसूस होने पर नाक से खून आ सकता है - फोटो : iStock
ऐसे बनती है खून बहने की स्थिति:

हमारी नाक में नीचे की तरफ का अगला हिस्सा जहां खून का बहाव अधिक होता है, 90 प्रतिशत तक नाक से खून बहने की स्थिति इसी जगह पर बनती है। खास बात यह भी है कि शरीर कई मामलों में खून बहने की इस स्थिति के पहले आपको सतर्क भी करता है। कुछ ऐसे चेतावनी वाले संकेत होते हैं जो सामने आते हैं, जैसे-
  • सिर में दर्द या भारीपन
  • घबराहट या सिर घूमने का एहसास
  • कानों में अजीब महसूस होना
  • त्वचा पर कोई समस्या होना
  • शरीर में भारीपन या कमजोरी सी लगना
  • नाक या गले में बार बार पानी पीने के बावजूद सूखा लगना या खुजली चलना
  • चूंकि कान, नाक और गला आपस में कनेक्ट होते हैं। ऐसे में कई बार यह खून गले में अंदर चला जाता है और खांसी के साथ कफ में खून निकल सकता है। ई लेकिन इस स्थिति में भी घबराएं नहीं।  
विज्ञापन

3 of 5
नाक से खून आना गंभीर डिसऑर्डर का संकेत है - फोटो : iStock
रेयर कारणों में हो सकता है गंभीर खतरा:

यूं नाक से खून आना आम है लेकिन कई बार यह एक गंभीर डिसऑर्डर का संकेत भी हो सकती है। इसका नाम है हेरेडिटरी हेमोरेजिक टेलेंजेक्टेशिया। इसलिए यदि असामान्य रूप से रक्तस्राव हो और सामान्य उपायों से नियंत्रण में न आये, तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें।

4 of 5
नाक से खून आने से बचाव के लिए गर्मी से बचें - फोटो : istock
नाक से खून आने की स्थिति से कैसे बचें

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना कई समस्याओं में राहत दे सकता है। यदि गर्मी तेज हो या आप तेज धूप में घर से बाहर निकल रहे हों, तो यह और भी जरूरी हो जाता है। इसके अलावा घर से बाहर जाते समय सिर ढंकने के साधनों का उपयोग करें। कॉटन का हल्के रंग का गमछा या दुपट्टा, टोपी, आदि का उपयोग करें। अपने साथ पानी की एक बोतल हमेशा रखें और यदि घर से बाहर अचानक नाक से खून आने लगे तो सिर को आसमान की तरफ करते हुए पीछे की ओर झुकाएं और कुछ देर उसी स्थिति में रखें, बजाय ज़मीन की ओर झुकाने के। इसी स्थिति में सिर पर सामान्य तापमान वाला या ठंडा पानी डालें। लेट जाएं और कुछ देर सिर को ऐसे ही रखें। अगर साधारण उपायों से कुछ मिनटों में खून आना बंद न हो तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाक से खून आने का समाधान - फोटो : Pixabay
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें