Summer Health Tips: मई का महीना चल रहा है, जिस वजह से लोगों का हाल लू-लपट की वजह से बेहाल है। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि ऐसे समय में खुद को हाइड्रेट रखना क्यों जरूरी है और इसके लिए क्या करें?
Summer Health Tips: मई का महीना आते ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और गर्म हवाएं शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर देती हैं, जिससे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए यह मौसम ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है।
ऐसे समय में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो डिहाइड्र्रेशन की वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए इस मौसम में खुद को फिट और सुरक्षित रखने के लिए हाइड्रेशन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 8
गर्मी में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें?
- फोटो : Freepik.com
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखना क्यों जरूरी है?
1. शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है
गर्मियों में तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से शरीर जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में पर्याप्त पानी पीने से बॉडी का तापमान संतुलित रहता है। पसीने के जरिए शरीर खुद को ठंडा करता है और हाइड्रेशन इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
विज्ञापन
3 of 8
गर्मी में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें?
- फोटो : Freepik.com
2. डिहाइड्रेशन से बचाव होता है
गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है। अगर समय पर पानी न पिया जाए, तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे मुंह सूखना, थकान, सिरदर्द और कमजोरी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
4 of 8
गर्मी में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें?
- फोटो : Adobe Stock Photos
3. हीट स्ट्रोक का खतरा कम होता है
लंबे समय तक धूप में रहने और शरीर में पानी की कमी होने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। सही मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेने से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
गर्मी में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें?
- फोटो : Adobe
4. एनर्जी बनी रहती है
जब शरीर हाइड्रेटेड रहता है, तो ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से काम करता है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। इससे दिनभर ताजगी और ऊर्जा बनी रहती है। पानी की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकान महसूस करता है।
विज्ञापन
6 of 8
गर्मी में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें?
- फोटो : Freepik.com
5. स्किन और पाचन बेहतर रहता है
पर्याप्त पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है। वहीं पानी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
गर्मी में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें?
- फोटो : Adobe stock
लू से बचने के लिए जरूरी टिप्स
दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
सिर को गमछे या कैप से ढकें
बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
ज्यादा पसीना आने पर तुरंत पानी पिएं
शरीर में कमजोरी महसूस हो तो आराम करें
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।