Curd with Salt or Curd with Sugar: गर्मी में दही खाने की सलाह तो हर कोई देता है। पर कोई ये नहीं बताता है कि इसके साथ चीनी खाएं या फिर नमक... यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे। ताकि इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक?
- फोटो : AI
Curd with Salt or Curd with Sugar: गर्मियों के मौसम में दही को सबसे हेल्दी फूड्स में से एक माना जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने और आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसलिए डॉक्टर और डाइट एक्सपर्ट भी गर्मियों में रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं।
हालांकि, दही खाते समय लोगों के मन में एक सवाल अक्सर आता है कि इसे चीनी के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद है या नमक के साथ। कुछ लोग मीठा दही पसंद करते हैं, जबकि कई लोग नमक और भुना जीरा मिलाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या दोनों का शरीर पर एक जैसा असर होता है? क्या चीनी मिलाने से दही के फायदे कम हो जाते हैं?
अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो यहां जानिए गर्मियों में दही को किस तरह खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक?
- फोटो : Adobe stock
नमक के साथ दही खाने के फायदे
अगर आप दही में सीमित मात्रा में सेंधा नमक या बहुत कम साधारण नमक मिलाकर खाते हैं, तो यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
इसमें भुना जीरा और काला नमक मिलाने से गैस और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।
हालांकि हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को ज्यादा नमक से बचना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक?
- फोटो : Adobe stock
चीनी के साथ दही खाने के फायदे
दही में चीनी मिलाने से उसका स्वाद बढ़ जाता है और तुरंत ऊर्जा भी मिलती है।
अधिक चीनी मिलाने से अतिरिक्त कैलोरी बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने और ब्लड शुगर पर असर पड़ सकता है।
अगर कभी मीठा दही खाना हो, तो चीनी की मात्रा सीमित रखें।
4 of 6
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक?
- फोटो : Adobe stock
सबसे हेल्दी तरीका कौन-सा है?
विशेषज्ञों के अनुसार, सादा दही सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर स्वाद बढ़ाना हो तो इसमें भुना जीरा, पुदीना या थोड़ी मात्रा में भुना जीरा पाउडर मिलाया जा सकता है। इससे दही का पोषण भी बना रहता है और अतिरिक्त चीनी या नमक की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
5 of 6
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक?
- फोटो : Freepik.com
वजन घटाने वालों के लिए क्या बेहतर है?
अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो बिना चीनी वाला दही सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें प्रोटीन अधिक और अतिरिक्त कैलोरी कम होती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक?
- फोटो : Adobe Stock
डायबिटीज के मरीज क्या करें?
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को दही में चीनी मिलाकर खाने से बचना चाहिए। वे सादा दही या कम नमक के साथ दही का सेवन कर सकते हैं। व्यक्तिगत डाइट के लिए डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर रहता है।
----------------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।