फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध पीना नहीं है पसंद तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, कैल्शियम की नहीं होगी कमी

Sat, 21 Dec 2019 02:02 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विटामिन, प्रोटीन, पौटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम से परिपूर्ण दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध से बनी चीजों का प्रयोग करते हैं। लेकिन जिनको दूध पसंद नही वो क्या करे? अगर चाहते हैं कि शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल जाए और दूध भी पीना ना पड़े तो उसके लिए कुछ चीजें हैं जिन्हें खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इसमें सबसे पहले नाम आता है बादाम का। पोषक तत्वों से भरपूर बादाम को रोजाना अपने खाने में शामिल करेंष दिन में 4 से 5 बादाम खाने से कैल्शियम की कमी तो पूरी होगी ही साथ ही ये ठंड से भी बचाता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, विटामिन ई और आयरन भी होता है।
विज्ञापन

3 of 6
बीन्स में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है।साथ ही बीन्स चर्बी घटाने में भी कारगर है। बीन्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये आपको काफी समय तक हेवी फील करवाती है, जिस वजह से आप बाहर की चीजों को खाने से परहेज करते हैं। इसके अलावा बीन्स के सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।

4 of 6
अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें कैल्शियम के साथ ही फाइबर और पोटैशियम की मात्रा भी पाई जाती है। अंजीर के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है और मैग्नीशियम की मदद से दिल की धड़कन सही बनी रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विटामिन डी से भरपूर संतरा कैल्शियम का भी एक अच्छा स्रोत है। संतरे में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से  शरीर में कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अपने सलाद में तिल के बीज मिलाएं। ये दूध ना पसंद करने वालों को लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें