संक्रमण से बचाने में कितनी असरदार है वैक्सीन?
- फोटो : Freepik.com
नए म्यूटेशंस के कारण बढ़ रही है चिंता
गौरतलब है कि सबक्लेड-के, एच3एन2 इन्फ्लूएंजा का ही एक वैरिएंट है, जो पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इन नए स्ट्रेन में कई ऐसे म्यूटेशन देखे गए हैं, जो पहले फ्लू वायरस में नहीं दिखे थे। इससे यह भी चिंता पैदा होती है कि क्या मौजूदा फ्लू वैक्सीन इस नए वैरिएंट के कारण होने वाले संक्रमण को रोक सकेगी या नहीं?
अब तक की रिपोर्ट्स से पता चलता है कि मौजूदा वैक्सीन संभवत: इस वैरिएंट के खिलाफ उतनी असरदार न हो, यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।