फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नींद लेते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि आपको हो सकती है डायबिटीज की बीमारी

Sun, 09 Feb 2020 06:43 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sleep - फोटो : pixa
अगर आपको कम नींद आती है या फिर नींद न आने की समस्या है तो इसे कतई भी नजरअंदाज न करें क्योंकि इसकी वजह से आपको डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि नींद की कमी की वजह से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जिनमें हाई  ब्लड प्रेशर से लेकर स्वभाव का चिड़चिड़ापन शामिल है, लेकिन अब एक नए अध्ययन में कहा गया है कि अनिंद्रा की वजह से डायबिटीज की बीमारी का जोखिम भी रहता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
स्लीप एप्निया - फोटो : अमर उजाला
अगर आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है तो किडनी फेल होने का जोखिम बना रहता है। इस अध्ययन के लिए लोगों से एक हफ्ते तक सिर्फ चार घंटे की नींद लेने के लिए कहा गया और उसके बाद देखा गया कि उनके शरीर का ग्लूकोज सहिष्णुता का स्तर 40 फीसदी तक गिर गया। ग्लूकोज के स्तर में इतनी गिरावट का अर्थ था कि उन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होने लगी थी। इससे निष्कर्श निकाला गया कि अनिंद्रा की वजह से डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। यह अध्ययन जापान में हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
नींद - फोटो : pixabay
ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज है उनको भरपूर नींद लेने का विशेष ख्याल रखना चाहिए ताकि उनके शरीर के ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहे। दरअसल, अगर आपको सेहतमंद रहना है तो भरपूर नींद लेनी चाहिए। प्रयाप्त नींद न लेने की वजह से हम चिड़चिड़े हो जाते हैं। हमारा मन काम में नहीं लगता है और दिनभर आलस बना रहता है। ये ही वजह है कि डॉक्टर भी कम से कम 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। 

 

4 of 5
sleep
इससे पहले भी कम नींद को लेकर कई शोध हुए हैं। इनमें से एक शोध में यहां तक कहा गया था कि अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो आपकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। यह शोध नीदरलैंड के आरहूस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SLEEP
शोधकर्ताओं ने बताया था कि कम सोने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ जाती है। उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने लोगों के सोने के पैटर्न और शुक्राणुओं का विश्लेषण किया। शोध में 104 पुरुषों को शामिल किया गया जिनकी उम्र 34 से 36 साल के बीच थी। इसके अलावा, कम नींद लेने से आपको मानसिक समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें