फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो ब्लड प्रेशर में ही नहीं, दिल से लेकर दिमाग की सेहत तक के लिए फायदेमंद होती है चॉकलेट

Sun, 09 Feb 2020 05:40 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
chocolate - फोटो : chocolate
हर उम्र के लोगों को चॉकलेट बेहद पसंद होती है। यह लो ब्लड प्रेशर से लेकर दिल तक की बीमारियों में बेहद फायदेमंद होती है। चॉकलेट में कोको की मात्रा ज्यादा होती है जो कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। सौ ग्राम डार्क चॉकलेट में 70 फीसदी से लेकर 75 फीसदी तक कोको की मात्रा होती है। वहीं, अगर फाइबर की बात करें तो 11 फीसदी फाइबर होता है। चॉकलेट में कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं। इसमें आयरन से लेकर मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस मौजूद होता है। चॉकलेट में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
chocolate

चॉकलेट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सेहत के साथ ही आपकी त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। अगर आपको चॉकलेट पसंद है तो आप डार्क चॉकलेट खाएं क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा बेहद कम होती है। ये ही वजह है कि यह सेहत के लिए लाभकारी होती है। डार्क चॉकलेट खाने से आपको रिलेक्स महसूस होता है और तनाव एवं डिप्रेशन दूर होता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
chocolate dry fruit barfi
चॉकलेट आपकी त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है। ये ही वजह है कि आजकल चॉकलेट बाथ काफी लोकप्रिय है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर लो रहने की शिकायत रहती है उनको चॉकलेट खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर सही रहता है।

 

4 of 5
chocolate day
चॉकलेट शरीर में मौजूद बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। ये ही वजह है कि चॉकलेट मोटापे को कम करने से लेकर हार्ट तक की कई बीमारियों के जोखिम को कम करती है। कई शोधों में चॉकलेट को दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर बताया गया है। इसे खाने से दिमाग का रक्त संचार बेहतर रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chocolate day

बीएमजे में प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि चॉकलेट खाने से दिल की बीमारियों का जोखिम एक तिहाई कम हो जाता है। इसके अलावा स्ट्रोक में भी चॉकलेट लाभकारी होती है। कनाडा के वैज्ञानिकों ने अपने एक अध्ययन में बताया है कि चॉकलेट खाने से स्ट्रोक का जोखिम 22 फीसदी तक कम हो जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें