हाई प्रोटीन डाइट
- फोटो : Amarujala.com/AI
ज्यादा प्रोटीन घटा सकता है आपकी कुल आयु
शोधकर्ताओं ने बताया कि संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेने से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है, कोशिकाओं को क्षति कम पहुंचती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है। अध्ययन के अनुसार, शरीर में प्रोटीन का स्तर कम होने पर एफजीएफ-21 नामक हार्मोन का स्राव बढ़ता है। यह कैलोरी बर्न को बढ़ाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने और शरीर की आंतरिक सूजन कम करने में मदद करता है।
- शोधकर्ताओं ने पाया कि जो जानवर सामान्य मात्रा में प्रोटीन और लो कैलोरी वाली चीजें खाते हैं, वे ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं। ऐसी डाइट से उम्र से जुड़ी बीमारियों और कुछ तरह के कैंसर का खतरे को कम करने में मदद करती है।
- समस्या यह है कि ज्यादातर लोग कम कैलोरी वाली डाइट पर टिके नहीं रह पाते। कम प्रोटीन वाली डाइट से भी वैसे ही फायदे मिलते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मेडिसन में प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक डडली लैमिंग कहते हैं, यह बिल्कुल साफ है कि एक्टिव लोगों में मांसपेशियों के विकास और एक्सरसाइज के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया के लिए प्रोटीन फायदेमंद है। लेकिन क्योंकि ज्यादातर लोगों की शारीरिक गतिविधि कम होती जा रही है, ऐसे में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना स्वास्थ्य पर बुरे असर डाल सकता है। इतना ही नहीं ये आपकी उम्र भी घटा सकता है।