डेंगू का खतरा पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन गया है। भारत में भी डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद बहुत से लोग इस बीमारी का शिकार हो जा रहे हैं। मच्छरों के काटने से फैलने वाले इस रोग के बारे में एक शोध में पता चला है कि जिन लोगों में एनीमिया की समस्या होती है उनमें डेंगू के वायरस ज्यादा तेजी से फैलते हैं। तो आइए इस शोध के बारे में विस्तार से जानें।