How to Prevent Chronic Constipation: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खान-पान के कारण पेट साफ न होने की समस्या आम हो गई है। मगर जब यह समस्या कई दिनों तक बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में तीन बार से कम मल त्याग करता है, तो उसे कब्ज की श्रेणी में रखा जाता है।
हालांकि पेट साफ न होने के पीछे केवल खराब पाचन ही नहीं, बल्कि आंतों में रुकावट, थायराइड की समस्या, या 'इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम' जैसे गंभीर कारण भी हो सकते हैं। अक्सर लोग इसे मामूली समझकर घरेलू नुस्खे आजमाते रहते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि कब्ज आपके शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया में बाधा डालता है।
अगर मल त्याग के समय अत्यधिक जोर लगाना पड़े, पेट में लगातार भारीपन रहे या मल बहुत सख्त और गांठदार हो, तो यह क्रोनिक कब्ज के लक्षण हैं। शरीर द्वारा दिए जा रहे इन संकेतों को समय रहते पहचानना और विशेषज्ञ की सलाह लेना अनिवार्य है ताकि भविष्य में बवासीर या फिशर जैसी कष्टदायक स्थितियों से बचा जा सके।