फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Risk: चुपचाप बढ़ता है पेट का कैंसर, ये मामूली लगने वाले लक्षण गंभीर समस्याओं का करते हैं इशारा

Sat, 21 Mar 2026 08:14 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉक्टर कहते हैं, ज्यादातर मामलों में पेट का कैंसर धीरे-धीरे से पनपता है और इसके लक्षण आम पाचन समस्याओं जैसे ही होते हैं, इसलिए अक्सर इन संकेतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। हालांकि ये लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। कैंसर के शुरुआती संकेतों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
1 of 5
पेट की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com
कैंसर दुनियभार में तेजी से बढ़ती जानलेवा बीमारियों में से एक है, इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुरुषों में मुंह और फेफड़े के कैंसर जबकि महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर का जोखिम सबसे ज्यादा देखा जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में हो रहे किसी भी बदलाव पर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहने की जरूरत होती है।

अमर उजाला में हाल ही में प्रकाशित ऐसे ही एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि किस तरह से पाइल्स समझकर  लक्षणों को इग्नोर कर रहे व्यक्ति में रेक्टल कैंसर का पता चला था। 

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दुनियाभर में पेट से संबंधित कैंसर के मामलों में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ये कैंसर के मामलों में पांचवें स्थान पर है और पुरुषों में यह चौथा सबसे आम कैंसर है। डॉक्टर कहते हैं, पेट के कैंसर के कुछ शुरुआती संकेत बहुत हल्के या पेट से जुड़ी रोजमर्रा की सामान्य समस्याओं जैसे ही हो सकते हैं, जिसे अक्सर लोग अनदेखा कर देते है। यही वजह है आमतौर पर लोगों में जब तक इस कैंसर का निदान हो पाता है तब तक ये कैंसर काफी बढ़ चुका होता है।
विज्ञापन

2 of 5
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com
पेट का कैंसर का बढ़ता खतरा

डॉक्टर कहते हैं, ज्यादातर मामलों में पेट का कैंसर धीरे-धीरे से बढ़ता है और शुरुआत में इसके कोई खास संकेत भी नहीं होते हैं। इसके लक्षण आम पाचन समस्याओं जैसे ही होते हैं, इसलिए अक्सर इन संकेतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। हालांकि ये लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। कई लोग इस तरह की तकलीफ को गैस-अपच मान लेते हैं और राहत पाने के लिए एंटासिड का सहारा लेते हैं।

स्टमक कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते हैं। ये पेट की अंदरूनी परत से शुरू होने वाला एक गंभीर और संभावित जानलेवा कैंसर है। पेट की कोशिकाएं जब असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बना लेती हैं तो इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

शुरुआती स्थिति में इसके कारण शरीर में होने वाले बदलावों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
कहीं वजन तो नहीं हो रहा है कम - फोटो : Freepik.com
बिना कारण वजन कम होना
 
बिना किसी प्रयास के अगर आपका वजन भी कम होता जा रहा है तो ये शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
 
  • अगर किसी व्यक्ति का 6 महीने में 5-10% वजन बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज के कम हो जाए, तो ये खतरनाक संकेत हो सकता है।
  • यह कई प्रकार के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है। 
  • कैंसर कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं और शरीर के पोषक तत्वों का इस्तेमाल करती रहती हैं। इसके कारण शरीर की मांसपेशियां और फैट घटने लगते हैं।

4 of 5
पेट में दर्द को न करें इग्नोर - फोटो : Freepik.com
लगातार अपच और पेट में जलन

अपच और पेट में जलन होते रहना पेट के कैंसर का आम संकेत हो सकता है। कई लोग इसे सामान्य एसिडिटी या खराब खानपान का असर मानकर अनदेखा कर देते हैं। 
 
  • अपच की समस्या अगर कई हफ्तों तक बनी रहे, खाने के बाद भारीपन महसूस हो तो अलर्ट हो जाएं। 
  • पेट की अंदरूनी परत में असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करती है। इस वजह से पाचन की दिक्कतें बढ़ जाती हैं।


अक्सर पेट में दर्द बने रहना

पेट में लगातार हल्का दर्द, दबाव या असहजता महसूस होना भी कैंसर का एक संकेत हो सकता है। 
  • शुरुआत में यह दर्द मामूली लग सकता है, इसलिए लोग इसे गैस या मांसपेशियों का दर्द समझ लेते हैं। 
  • जब दर्द लंबे समय तक बना रहे या बढ़ता जाए, तो यह पेट की अंदरूनी परत में हो रहे बदलाव का परिणाम हो सकता है। 
  • कैंसर बढ़ने पर यह दर्द अधिक तीव्र हो सकता है और खाने के बाद बढ़ सकता है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड या एंडोस्कोपी जैसी जांच जरूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन की समस्याओं पर दें ध्यान - फोटो : adobe stock images
इन लक्षणों पर भी दें ध्यान 
 
  • अगर बिना किसी डाइटिंग या बीमारी के आपकी भूख कम हो रही है तो इसे हल्के में न लें। पेट के कैंसर में ट्यूमर पेट की जगह को कम कर देता है, जिससे कम खाना खाने पर भी व्यक्ति को पेट भरा महसूस होता है। 
  • बार-बार उल्टी आना या उल्टी में खून के धब्बे दिखना गंभीर संकेत है। पेट के कैंसर में ट्यूमर पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे ब्लीडिंग होती है।
  • अगर मल का रंग काला, चिपचिपा या बदबूदार हो तो सावधान हो जाएं। पेट के कैंसर में आंतरिक ब्लीडिंग के कारण मल का रंग बदल सकता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें