पेट की दिक्कतों ने कर दिया है परेशान?
- फोटो : Freepik.com
इन कारणों पर भी दें ध्यान
पेट फूलने का एक कारण खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना भी है, इसका भी पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे खाना सही से पच नहीं पाता और गैस की समस्या हो जाती है।
- अधिक नमक खाना भी शरीर में पानी को रोककर पेट फूलने (ब्लोटिंग) का कारण बन सकता है। इसलिए नमक का कम सेवन करें।
- अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो रात का खाना पचने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए ऐसे आहार का सेवन करें, जो पचने में आसान हो।
- आप दलिया या खिचड़ी का सेवन करें। सोडा और कोल्ड ड्रिंक पेट में गैस बढ़ा सकती है, जिससे ब्लोटिंग होती है। सोने से पहले इनका सेवन बिल्कुल न करें।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।