पेट की बढ़ती दिक्कतें
- फोटो : Freepik.com
क्यों बढ़ती जा रही हैं पाचन की दिक्कतें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पाचन की गड़बड़ी को मुख्य रूप से आहार से संबंधित समस्याओं का कारण माना जाता है। हम जो कुछ भी खाते हैं उसका पाचन स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है, इसलिए भोजन में हमेशा उन्हीं चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो पेट को ठीक रखने में मदद करती हैं। बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड की आदतें हमारे भी पाचन तंत्र को कमजोर बना रही हैं।
पेट को स्वस्थ रखना पूरे शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि अगर खाना सही से नहीं पचेगा, तो शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलेगा। अच्छी बात यह है कि कुछ प्राकृतिक चीजें जैसे फल, बीज और मसाले हमारे पाचन को दुरुस्त कर सकते हैं।
हार्वर्ड प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताया है जो आपके पाचन को ठीक रखने में काफी मददगार हो सकते हैं।