कैंसर एक गंभीर रोग है, जिसकी वजह से दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। अगर शुरुआती चरण में ही इसे कंट्रोल न किया जाए तो फिर बाद में यह जानलेवा हो सकता है। इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आनुवांशिक और पर्यावरणीय कारक आदि शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, खराब आहार का सेवन भी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। वैसे तो कैंसर के कई प्रकार हैं, लेकिन भारत में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर, मुंह और गले के कैंसर, फेफड़ों के कैंसर और लिवर कैंसर के मरीज देखने को मिलते हैं। इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि कुछ चीजों से परहेज किया जाए। आइए जानते हैं उनके बारे में...