'स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है'..ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन आपका शरीर स्वस्थ रहे इसके लिए हड्डियों का मजबूत होना भी बेहद जरूरी होता है।
हालांकि बदलते दौर में लोग खान पान को लेकर लापरवाही बरततें है और कुछ ऐसी चीजों का सेवन ज्यादा करने लगते हैं जो समय से पहले ही हड्डियों को कमजोर बना देती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से वो 5 चीजें हैं जिनको ज्यादा खाना खतरनाक हो सकता है।
पढ़ें- खाने में करते हैं आनाकानी, तो अब सावधान होने की है बारी
विज्ञापन
2 of 6
Chocolate
चॉकलेट
चॉकलेट सभी को पसंद होती है लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपकी हड्डियों को दिन पर दिन कमजोर बना देता है। चॉकलेट खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सेलेट का लेवल बढ़ जाता है जिससे कैल्शियम ठीक तरह से अब्जॉर्ब नहीं होता और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
पढ़ें- इन 5 drinks से जल्दी कम हो सकता है वजन, आज ही करें ट्राई
विज्ञापन
3 of 6
कॉफी
कॉफी
कॉफी में मौजूद कैफीन बोन मास डेंसिटी को कम कर देता है। इसके साथ ही शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा होने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
पढ़ें- अब 'पानी' से बढ़ेगी पुरुषों की fertility पावर, ऐसे करें इस्तेमाल
4 of 6
sweets
हद से ज्यादा मीठा खाना
ज्यादा मीठा खाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसमें फॉस्फोरिक एसिड जैसे कैमिकल्स की मात्रा होती है जो हड्डियों को कमजोर बना देती है।
विज्ञापन
5 of 6
नवरात्र
सॉल्टी खाना
सॉल्टी चीजें भी हड्डियों को कमजोर बना देता है। इन चीजों में चिप्स, दालमोठ, नमकीन जैसे स्नैक्स शामिल हैं जिनमें सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इनका सेवन ज्यादा करने से शरीर का कैल्शियम यूरिन के जरिए बाहर निकलता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
एल्कोहल
डड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन डी जरूरी होता है लेकिन शराब का ज्यादा सेवन करने से इन दोनों चीजों की शरीर में कमी हो जाती है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।