स्पुतनिक लाइट वैक्सीन भारत में उत्पादित
- फोटो : Social media
भारत को मिल चुकी है स्पुतनिक लाइट के उत्पादन की मंजूरी
6 मई, 2021 को पहली बार रशियन फेडरेशन स्वास्थ्य मंत्रालय, नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने सिंगल शॉट वाली स्पुतनिक लाइट वैक्सीन की घोषणा की थी। जुलाई में पैनेसिया बायोटेक को स्पुतनिक लाइट का लाइसेंस मिल चुका है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर में इसका उत्पादन किया जा रहा है। आरडीआईएफ का दावा है कि स्पुतनिक लाइट कोरोनावायरस के सभी नए वैरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी साबित हुई है, साथ ही यह मानक वैक्सीन भंडारण जैसे मापदंडों पर भी खरी उतरती है।