फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में बिना एक्सरसाइज के वजन घटा देगी ये चीज, कब्ज-गैस की समस्या का भी है रामबाण इलाज

Sat, 04 Jan 2020 09:23 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Obesity
हमारे शरीर के लिए अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स बहुत ही फायदेमंद होता है। चना, बादाम, मूंग आदि से तैयार हुए स्प्राउट्स में बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सुबह के नाश्ते में इसे खाना हमें सेहतमंद बनाता है। यह मानसिक और शारीरिक रूप से हमें स्वस्थ बनाता है। इसमें और भी कई तरह के तत्व पाए जाते हैं और इसके कई फायदे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 9
sprouts
अंकुरित अनाज में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन के भी पाया जाता है। इसे यदि आप रोज खाएंगे, तो कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Sprouts
विशेषज्ञ बताते हैं कि अनाज को पानी में भिगोकर स्प्राउट बनाने से इनमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटेट्स निकल जाते हैं। यह न केवल भूख बढ़ाता है, बल्कि आसानी से पच भी जाता है।

4 of 9
यह शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालता है। सुबह के नाश्ते में इसे खाने से दिन भर शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह कुपोषण भी दूर करता है। अनाज को अंकुरित करके खाने से इनके न्यूट्रिएंट्स कई गुना बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
gas
कब्ज और गैस की समस्या से निजात दिलाने में यह बहुत असरदार होता है। जो लोग कब्ज और गैस से परेशान रहते हैं, उन्हें अंकुरित अनाज का नियमित सेवन करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

6 of 9
obesity
स्प्राउट में कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे आप अपने वजन को हमेशा कंट्रोल में रख सकते हैं। डॉक्टर भी गेहूं, मूंग, मोठ, सोयाबीन, मूंगफली, चना आदि को अंकुरित करके खाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। वे पका हुआ स्प्राउट्स खाएं तो उनकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है।

8 of 9
Brussels sprouts
इसमें फाइबर और प्रोटीन के साथ विटामिन ए भी मात्रा अधिक होती है, जो आंखों की रोशनी तेज करने में सहायक है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखती है।
विज्ञापन

9 of 9
यदि आपको कच्चा अंकुरित अनाज खाना अच्छा नहीं लगता है तो आप इसे हल्का सा पका कर या भांप कर इसमें टमाटर, प्याज, नींबू वगैरह मिलाकर भी खा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें