फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: गर्मी में इन मसालों के अधिक सेवन से बचें, पेट से संबंधित कई तरह की बढ़ सकती हैं समस्याएं

Thu, 09 Jun 2022 03:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय मसाले और उनके फायदे - फोटो : Pixels
भारतीय मसालों को अध्ययनों में सेहत के लिहाज से काफी लाभकारी माना जाता है। ये न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाते हैं, साथ ही मसालों में मौजूद औषधीय गुण इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं। हालांकि हर मसाले की प्रकृति अलग-अलग होती है, ऐसे में इसकी तासीर के आधार पर सेवन करना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

कुछ मसाले स्वाभाविक रूप से शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं, ऐसे में सर्दियों में इनका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है, हालांकि गर्मी के दिनों में अगर इन्हें अधिक प्रयोग में लाया जाए तो इसके कारण कई तरह की दिक्कतें भी हो सकती हैं। 

तेज गर्मी का यह मौसम आपके पाचन को धीमा करके ऊर्जा के स्तर को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में शरीर और मस्तिष्क के सुचारू कामकाज के लिए शरीर को ठंडक देने वाली चीजों के अधिक सेवन पर जोर दिया जाना चाहिए। इसमें मसालों के चयन की विशेष भूमिका मानी जाती है। गर्मी के दिनों में, तासीर में गर्म मसालों के सेवन से पेट की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि इस मौसम में आपको किन मसालों का सेवन कम करना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
लाल मिर्च के नुकसान - फोटो : Pixabay
लाल मिर्च के अधिक सेवन से बचें

शोध के आधार पर विशेषज्ञ, लाल मिर्च के अधिक सेवन से बचाव करने की सलाह देते हैं। विशेषकर गर्मी के दिनों में इससे परहेज करना ज्यादा अच्छा विकल्प माना जाता है। लाल मिर्च पाउडर की अधिक मात्रा में सेवन से पेट, गले और छाती में जलन हो सकती है। इसके अलावा यह पेट में अल्सर के खतरे को बढ़ा देती है। लाल मिर्च में एफ्लाटॉक्सिन नामक रसायन पाया जाता है, जो पेट से संबंधित समस्याओं के खतरे को बढ़ा सकता है। गर्मी के दिनों में हरी मिर्च का सेवन करें।
विज्ञापन

3 of 5
लहसुन के सेवन को लेकर सावधानी - फोटो : Pixabay
लहसुन का कम सेवन करें

वैसे तो लहसुन को कई प्रकार के औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है, यह वजन घटाने, भूख को नियंत्रित करने से लेकर मेटाबॉलिज्म बढ़ाने तक में फायदेमंद हैं, हालांकि गर्मियों में इसके कम सेवन की सलाह दी जाती है। लहसुन स्वाभाविक रूप से गर्म तासीर वाला मसाला है ऐसे में यह शरीर के तापमान को बढ़ा देता है। इससे एसिड रिफ्लक्स का खतरा भी बढ़ सकता है।

4 of 5
अदरक के कारण होने वाली परेशानियां - फोटो : Pixabay
गर्मियों में  अदरक का सेवन
 

भोजन के स्वाद को बढ़ाने में अदरक की विशेष भूमिका होती है। सर्दियों में होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने और शरीर को अदुरूनी गर्मी देने के लिए अदरक को फायदेमंद माना जाता है, हालांकि गर्मी के दिनों में इसके अधिक सेवन से कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में अदरक के सेवन से हार्टबर्न, दस्त और पेट की अन्य समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
काली मिर्च

काली मिर्च भी ऐसा ही एक मसाला है जिसे विशेषज्ञ गर्मियों में कम सेवन की सलाह देते हैं। इसकी भी तासीर गर्म होती है, ऐसे में अधिक सेवन से शरीर में कई तरह की समस्याओं का खतरा हो सकता है। गर्मी के दिनों में काली मिर्च का अधिक सेवन पेट खराबी, एसिड या कब्ज की समस्या का कारण बन सकती है। काली मिर्च कुछ दवाओं के प्रभाव को भी कम कर सकती है, इसके लिए इसके सेवन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें