फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोयाबीन का रोजाना इस्तेमाल पुरुषों को ऐसे पहुंचाता है नुकसान

Wed, 09 Aug 2017 04:23 PM IST
amarujala.com, presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
सोयाबीन
कोई अनाज और सब्जियों के जरिए खानपान में प्रोटीन को शामिल करता है तो कोई मीट -मछली का सेवन करके। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जो लोग प्योर वेजीटेरियन होते हैं वो सोयाबीन या फिर सोया चंक्स खाने में शामिल करके प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं। इसमें ज्यादातर वो लोग शामिल होते हैं जो वर्कआउट करते हैं। लेकिन अगर आप पुरुष हैं तो आपके लिए सोयाबीन का जरुरत से ज्यादा सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। 

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर प्रोटीन युक्त सोयाबीन का ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत पर भारी कैसे पड़ सकता है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
फिटनेस
सोयाबीन को लेकर हर डॉक्टर की राय एक जैसी नहीं है। कई डॉक्टर्स का मानना है कि सोयाबीन खाना सेहत के लिए अच्छा रहता है वहीं कुछ डॉक्टर्स का नजरिया इससे एकदम अलग है।

पढ़ेें- रोज खाइए सोयाबीन, बुढ़ापा रहेगा कोसों दूर, जानिए दूसरे फायदे

 
विज्ञापन

3 of 6
relationship
कम कर सकता है सेक्शुअल पावर
कुछ डॉक्टर्स का कहना है कि सोयाबीन का रोजाना सेवन आपके शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। इसे खाने से पुरुषों में सेक्शुअल पॉवर कम हो जाता है। इससे उनके हार्मोन्स, लिबिडो पावर, स्पर्म की संख्या और प्रजनन क्षमता के स्तर पर प्रभाव पड़ सकता है। 

4 of 6
relationship
ये लोग खाने से बचें
अगर कोई पुरुष फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहा है तो वो रोजाना इसके इस्तेमाल से बचें।
विज्ञापन

5 of 6
फिटनेस
इसके बदले करें इसका सेवन
वैसे तो सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है लेकिन वेजीटेरियन पुरुष सोयाबीन की जगह और चीजें खा सकते हैं। जैसे कि दूध, दही, पनीर और मशरूम। इनमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप नॉन वेजीटेरियन हैं तो अंडा या फिर मांस का सेवन कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिटनेस
बढ़ाता है फैट
सोयाबीन में फैट की मात्रा भी होती है। उदाहरण के तौर पर सौ ग्राम सोयाबीन में 20 ग्राम फैट होता है। इसलिए अगर आप वेट गेन करने के लिए वर्कआउट कर रहे हैं तो कुछ दिन के अंतराल में इसका सेवन आपके लिए ठीक हो सकता है लेकिन वजन कम करने में ये मददगार नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें