अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो जरूरी नहीं है कि इसकी वजह खानपान ही हो। दरअसल, वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको लग रहा है कि संतुलित डाइट के बाद भी आपका वजन बढ़ रहा है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। इसकी वजह जानें। आइए जानते हैं खानपान के अलावा वो कौन-से कारण हैं जिनकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है।