फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World diabetes day : टाइप 2 डायबिटीज से भी जानलेवा है मधुमेह की ये नई बीमारी

Thu, 14 Nov 2019 10:11 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
आपने अभी तक टाइप 2 डायबिटीज के बारे में ही सुना होगा लेकिन इससे भी ज्यादा खतरनाक 'न्यू टाइप 1.5 डायबिटीज' है। इस बीमारी का आखिरी वक्त तक पता नहीं लग पाता है। एनएचएस के आंकड़े बताते हैं कि हर साल ब्रिटेन में 17 लाख से ज्यादा टाइप 2 डायबिटीज के मरीज अस्पतालों में भर्ती होते हैं। एक दिन में करीब 5 हजार टाइप 2 डायबिटीज के मरीज, अस्पतालों में भर्ती होते हैं। लेकिन इनमें से 10 फीसदी मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें हुआ तो टाइप 2 डायबिटीज होता है लेकिन, असल में ये मरीज 'न्यू टाइप 1.5 डायबिटीज' से ग्रसित होते हैं। डॉक्टर भी शुरुआत में जिसका पता नहीं लगा पाते हैं। इस बीमारी से साल में साढ़े तीन लाख से ज्यादा मरीजों की जिंदगी खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं क्या है यह नए तरह का डायबिटीज...

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
डायबिटीज की इस नई बीमारी को 'लेटेंट ऑटोइम्यून डायबिटीज ऑफ एडल्टहुड' नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में आंखों में समस्या के साथ ही दिल संबंधी बीमारी भी साथ में ही हो जाती है। स्वीडन के अम्यो यूनिवर्सिटी में इस बीमारी पर शोध कर रहे प्रोफेसर अलोव रोलैंड्सन का कहना है कि यह बीमारी आखिरी वक्त तक समझ नहीं आती है, जिस वजह से कई बार इसके इलाज में लापरवाही भी सामने आ जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
मधुमेह - फोटो : social media
'लाडा' यानी की टाइप 1.5 डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जब मरीज को टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज साथ हो। ज्यादातर यह बीमारी वयस्क लोगों को ही होती है। इसके अलावा, डाइट और लाइफस्टाइल के खराब होने की वजह से भी यह बीमारी लोगों को अपना शिकार बना रही है। इस बीमारी में बीटा सेल्स काम करना बंद कर देते हैं। यह भी कहा जाता है कि जितने लोगों को डायबिटीज होती है उसमें 10 फीसदी लोग असल में 'लाडा' से ही ग्रसित होते हैं। 

4 of 5
डायबिटीज: भविष्य के लिए खतरा, नहीं चेते तो होगी मुश्किल - फोटो : अमर उजाला
लक्षण
-टाइप 1.5 डायबिटीज में मरीज को प्यास ज्यादा लगती है।
-बार-बार पेशाब आती है। खासतौर पर रात में पेशाब की अधिकता बढ़ जाती है।
-बिना वजह तेजी से वजन घटने लग जाता है।  
- आंखों की रोशनी कम हो जाती है और अचानक से सब धुंधला लगने लगता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
diabetes
डायबिटीज की यह बीमारी वयस्क लोगों को ही होती है। कई बार डॉक्टरों से भी इसे टाइप 2 डायबिटीज समझ लेने की भूल हो जाती है। यह बीमारी 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को होती है। 70 एवं 80 साल की उम्र में यह सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। लेकिन स्वस्थ जीवनशैली और खानपान से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें