फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बीमारियों से बचना है तो आहार में शामिल करें मछली

Thu, 09 Jan 2020 09:00 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
मछली
मछली सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा अपने आहार में मछली को शामिल करना चाहिए। दरअसल, मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। मछली खाने वालों को हार्ट अटैक का जोखिम भी कम रहता है।
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
मछली डायबिटीज में भी फायदेमंद होती है। मछली खाने वालों को डायबिटीज का जोखिम कम रहता है। मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मछली
मछली आपके बॉडी को फीट तो रखती ही है साथ ही में आपके मसल्स को भी मजबूत बनाती है। मछली इंसान के दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।  मछली आंखों के सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें ओमेगा-3 एसिड होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।मछली खाने से अच्छी नींद आती है। अगर आपको नींद की समस्या है तो मछली से यह दूर हो जाती है। मछली में विटामिड डी मौजूद होता है जो अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है। मछली स्किन के लिए लाभकारी होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें