फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोड़ों के दर्द से लेकर होंठ फटने तक ठंड में सबसे ज्यादा होती हैं ये बीमारियां, आसान है घरेलू उपचार

Thu, 23 Jan 2020 09:48 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
cold cough - फोटो : social media
सर्दी के मौसम में कुछ बीमारियां बेहद आम होती हैं जो बेहद सताती हैं। आप इन बीमारियों को आसान घरेलू उपाय के जरिए दूर कर सकते हैं। दरअसल, सर्दी में जोड़ों के दर्द से लेकर पेट में कब्ज होने और सर्दी- जुकाम तक कई बीमारियां आम है, ऐसे में आप इन बीमारियों को घर में ही मौजूद आसान घरेलू उपायों के जरिए दूर कर सकते हैं। अगर आपको सर्दी में खाने के बाद पाचन संबंधी समस्या होने लगती है तो आप अजवाइन का सेवन करें और सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं। इससे आपकी पाचन क्रिया ठीक रहेगी।
 
विज्ञापन

2 of 4
constipation
अगर आपको सर्दी में ज्यादा खाने की वजह से पाचन संबंधी दिक्कत होती है तो आप खाने के बाद अजवाइन और जीरे का सेवन करें। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और आपको गैस से लेकर कब्ज और पेट में होने वाली तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सर्दी में अक्सर बाहर की ठंडी हवा से सिर में दर्द होने लगता है ऐसे में आप दूध में जायफल घिसकर सिर पर लगाएं आपको फौरन आराम मिलेगा।
 
 
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सर्दी में त्वचा के साथ-साथ होंठों का फटना आम बात है। फटे होंठों पर आप तेल लगाएं इससे आपको आराम मिलेगा। अगर आपको सर्दी में खासी-जुकाम और छाती में बलगम जमने की समस्या होती है तो आप अंजीर का सेवन करें इससे आपका बलगम बाहर निकल जाएगा। सर्द-जुकाम के लिए आप पुदीने की पत्ती, लौंग और इलायची की चाय का सेवन करें आपको फौरन आराम मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
joint pain
अगर आपको सर्दियों में बार-बार बुखार आता है तो आप अजवाइन के चूर्ण का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। ठंड के मौसम में अक्सर जोड़ों में दर्द की शिकायत भी होने लगती है ऐसे में सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कली डालकर पका लें और ठंडा होने पर इससे घुटनों में मालिश करें आपको जरूर फायदा मिलेगा। इन घरेलू उपायों के जरिए आप किसी भी तरह की बीमारी होने पर फौरन डॉक्टर से मिलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें