शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खानपान को ठीक रखना जरूरी माना जाता है, हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका शरीर पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को ऐसी डाइट लेने की सलाह दी जाती है, जिससे जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, विटामिन्स और प्रोटीन की ही तरह हमारे शरीर को नियमित रूप से मिनरल्स की भी आवश्यकता होती है। सोडियम ऐसा ही एक जरूरी मिनरल है, जो शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने, नसों के जरिए संदेश पहुंचाने और मांसपेशियों को काम करने में मदद करता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर में सोडियम को स्तर को संतुलित रखने पर जोर देते हैं।
नमक सोडियम का प्रमुख स्रोत है। इसकी मात्रा बहुत ज्यादा होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने, वहीं शरीर में सोडियम बहुत कम होने पर सिरदर्द, उलझन, कमजोरी और गंभीर मामलों में दौरे पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आइए जानते हैं कि सोडियम के स्तर को ठीक कैसे रखा जा सकता है?