पोटैशियम को करें आहार में शामिल
- फोटो : istock
आहार से प्राप्त करें पोटेशियम
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 18-50 वर्ष की आयु के पुरुषों के लिए रोजाना 3,400 मिलीग्राम और महिलाओं के लिए 2,600 मिलीग्राम पोटेशियम लेने की सलाह दी जाती है। डैश डाइट वाली चीजें, जैसे आहार में फल, सब्जियां, लो फैट वाली चीजें, डेयरी उत्पाद और मछली में प्राकृतिक रूप से पोटेशियम की अधिकता होती है।
आप केले के सेवन से भी शरीर के लिए इस पोषक तत्व की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। एक मध्यम आकार के केले में लगभग 226 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, ये ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए सबसे लाभकारी है।