फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: नाश्ते में खाइए भीगे हुए काले चने, इन बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

Sat, 09 Oct 2021 11:48 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भीगे हुए काले चने - फोटो : istock
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ, सभी लोगों को सुबह पौष्टिक नाश्ता करने की सलाह देते हैं। रात के करीब 10 घंटे खाली पेट के बाद शरीर को ऊर्जा के लिए पर्याप्त पौष्टिकता की आवश्यकता होती है। डॉक्टरों के मुताबिक नाश्ते में ज्यादा तली-भुनी चीजों की जगह ऐसे आहार को शामिल करना चाहिए जिससे शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो जाए। भीगा हुआ काला चना खाना, ऐसी स्थिति में आपके लिए सबसे लाभकारी हो सकता है। भीगे हुए काले चने में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए आवश्यक माने जाते हैं। 

विशेषज्ञों के मुताबिक काले चने को रात भर भिगो दें और सुबह जब वे नरम हो जाएं तो कम से कम एक मुट्ठी की मात्रा में इन चनों का सेवन  करें। हालांकि इसकी मात्रा को सुनिश्चित करना आवश्यक होता है क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन के कारण लोगों को दस्त की समस्या भी हो सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में हर सुबह भीगे हुए काले चने खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं काले चने - फोटो : istock
प्रोटीन और आयरन का स्रोत
शाकाहारी लोग आमतौर पर प्रोटीन वाले आहारों को लेकर चिंतित रहते हैं। भीगे हुए काले चने का सेवन न सिर्फ प्रोटीन बल्कि शरीर के लिए आवश्यक आयरन की पूर्ति के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।  इसके अलावा, अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो आपको अपने आहार में काले चने को जरूर शामिल करना चाहिए। शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में चने का सेवन आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पाचन को ठीक रखने में सहायक - फोटो : pixabay
पाचन के लिए फायदेमंद
भीगे हुए काले चने फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर से सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं। नियमित रूप से काले चने खाने से कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। काले चने खाने से लिवर को भी स्वस्थ बनाए रखने में सहायता मिलती है।

4 of 5
मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक - फोटो : iStock
डायबिटीज में फायदेमंद 
भीगे हुए काले चने का नियमित सेवन आपके शरीर के ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। काले चने में मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स रक्त में शुगर के अवशोषण को नियंत्रित करते हैं। काले चने में मौजूद कार्ब्स ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। चूंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर की भी मात्रा होती है ऐसे में इसे डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वजन कम करने के लिए खाएं काले चने - फोटो : pixabay
वजन को कम करने में सहायक
यह सर्वविदित है कि फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ भूख को कम करते हैं और वजन घटाने में सहायता करते हैं। इसके अलावा घुलनशील फाइबर पाचन को सुचारू रखने के साथ पित्त उत्सर्जन को बढ़ावा देते हैं जिससे कब्ज की समस्या को कम किया जा सकता है। भूख को कम करने और कैलोरी की मात्रा सीमित करने के लिए डॉक्टर भीगे हुए काले चने खाने और इसके पीना पीने की सलाह देते हैं। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें