फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट के बल सोते हैं तो इससे होने वाले नुकसान जान लें, कहीं बाद में पछताना न पड़े

Thu, 02 Aug 2018 09:54 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sleeping om stomach
ये तो हम सभी को मालूम है कि अच्छे स्वास्थय के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पर्याप्त नींद लेना ही काफी नहीं होता है। स्वस्थ रहने के लिए सही पोजिशन में सोना भी बेहद अहम है। अगर आप सहीतरह से नहीं सोते हैं तो इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। चलिए जानते हैं गलत पोजिशन में सोने से होने वाली परेशानियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
sleeping on stomach
दिनभर दफ्तर और घर के कामों के बाद जैसे ही आप बिस्तर पर पहुंचते हैं तो सोते समय कहीं आप भी पेट के बल तो नहीं सोते हैं? अगर हां तो आपको बता दें ऐसे सोने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। आईए जानते हैं पेट के बल सोने के दुष्प्रभावों के बारे में...
विज्ञापन

3 of 7
back pain
पीठ पर बुरा असर
पेट के बल सोने से जोड़ों, गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। जिसकी वजह से 8 घंटे सोने के बावजूद आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती और आप अगले पूरे दिन थकान महसूस करते रहते हैं।

4 of 7
spine pain
स्पाइन पर खिंचाव
पेट के बल सोने से स्पाइन पर ज्यादा खिंचाव और दबाव पड़ने से आपकी कमर और स्पाइन पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस पोजिशन में सोने से आपका सारा वजन आपकी मिडल बॉडी पर होता है। जिस वजह से सोते समय स्पाइन पोजिशन को बनाये रखना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
sdf
गर्दन का दर्द 
पेट के बल सोने की वजह से आपका सिर और आपकी स्पाइन एक सीध में नहीं रहते जिसकी वजह से आपकी गर्दन में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
headache
सिरदर्द
अगर आप पेट के बल सोते हैं तो आपको बहुत बार सिर दर्द की शिकायत रहती होगी। दरअसल ऐसे सोने से गर्दन के मुड़ जाने से सिर तक ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती, जिस कारणवश सिर भारी-भारी रहने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
पेट खराब 
पेट के बल सोने से खाना पच नहीं पाता जिस वजह से इनडाइजेशन की शिकायत रहती है। ऐसे सोने की वजह से आपको कई बार पेट में दर्द की शिकायत भी रहने लगती है। कोशिश करें हमेशा बांयी करवट लेकर सोएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें