शीर्षासन योग के अभ्यास को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए विशेष रूप से लाभदायक मानते हैं। सिर के सहारे खड़े होने वाले इस योग के अभ्यास को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाला माना जाता है। यह हठ योग में मुख्य आसनों में से एक है और इसे "आसनों का राजा" भी कहा जाता है। इसका शारीरिक प्रभाव पूरे शरीर में महसूस किया जा सकता है। शीर्षासन योग सिर, गर्दन, कंधों, शिराओं, रक्त वाहिकाओं में रक्त के संचार को बढ़ावा देता है, इसके अलावा शरीर के संतुलन को बेहतर बनाए रखने के लिए भी इस योग का अभ्यास करना लाभकारी माना जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शीर्षासन का अभ्यास किसी अनुभवी और पेशेवर योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका गलत ढंग से अभ्यास गर्दन या सिर में चोट का कारण बन सकता है। अध्ययनों में शीर्षासन योग को शारीरिक और मानसिक कई तरह से बेहद लाभदायक बताया गया है। आइए आगे की स्लाइडों में इस योग से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।