फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमघोंटू वायु प्रदूषण की दिल्ली-एनसीआर में वापसी, बीमारी से बचना है तो कतई न करें ये काम

Wed, 13 Nov 2019 11:53 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में वायुप्रदूषण - फोटो : PTI
कुछ दिनों की राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर फिर से गैस चेंबर में तब्दील हो गई है। दमघोंटू वायु प्रदूषण की वापसी हो गई है। वातावरण में स्मॉग की पतली चादर बिछी हुई है जो आपकी सांसों के लिए जहर की तरह है। ये धीमा जहर आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है और आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां दे रहा है। मंगलवार सुबह से एक बार फिर स्वास्थ्य आपात जैसे हालत हैं। कहा जा रहा है कि 15 नवंबर तक धीरे-धीरे हवा में घुला यह जहर थोड़ा कम हो सकता है। बुधवार सुबह से ही स्मॉग एक बार फिर घरों से बाहर निकल रहे लोगों को, आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ दे रहा है। ऐसे में अगर आप वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचना चाहते हैं तो कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
स्मॉग पहले से ही आपके भीतर खतरनाक जहर भर रहा है ऐसे में आप इस वायु प्रदूषण के काल में सिगरेट बिल्कुल न पिएं। सिगरेट आपको ऐसे वक्त में और ज्यादा बीमार कर सकती है। सिगरेट पीने से आपको श्वसन संक्रमण की समस्या हो सकती है जो कि गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। दरअसल, वायु प्रदूषण की वजह से हृदय रोग, स्ट्रोक और लंग कैंसर की समस्या बढ़ जाती है। सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से अस्थमा के रोगियों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है।

विज्ञापन

3 of 6
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
वायु प्रदूषण गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए भी काल है। इसकी वजह से नवजात शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और उनमें संक्रमण की बीमारी बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर न निकलने दें। अच्छी क्वालिटी वाला मास्क खरीद लें और जब जरूरी हो तो उसे पहनकर ही घर से बाहर निकलें। फेफड़ों के मरीजों को सुबह के साथ ही दोपहर के वक्त भी घर से बाहर न जाने दें। अगर टहलने के लिए पार्क जाने की आदत है तो कुछ दिनों के लिए एकदम छोड़ दें। 

4 of 6
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
वायु प्रदूषण के इस मौसम में पूरे कपड़े पहने और अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखें। इस मौसम में एलर्जी हो सकती है इसलिए त्वचा का विशेष ख्याल रखें। बाहर से आने के बाद अपने चेहरे और आंखों को पानी से जरूर धोएं। फलों में सेब और क्रेनबेरी ज्यादा खाएं।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रदूषण रोधी मास्क - फोटो : pixabay
ऐसे मौसम में मास्क आपके लिए बेहद जरूरी है। आप अच्छी क्वालिटी का मास्क खरीदें। आप एन95 और एन99 मास्क खरीदें।N95 मास्क, बेसिक प्रदूषण प्रतिरोधी मास्क है जो कि 95 फीसदी तक प्रदूषण को फिल्टर करता है। यह मास्क धूल के कणों में सूक्ष्म तौर पर मौजूद  पीएम 2.5 तक के कणों को फिल्टर करता है। आपको यह मास्क सौ रुपए से लेकर डेढ़ सौ रुपए के बीच मिल जाएगा। यह मास्कर 0.3 से 2.5 तक के सूक्ष्म धूल कणों को फिल्टर करता है और वायरस और बैक्टीरिया से आपको बचाता है। आप इससे भी बेहतर क्वालिटी का N99 और N100 मास्क भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
School Childern Pollution Mask - फोटो : Social Media
अगर आप इस जहरीले धुएं से परिवार और खुद को बचाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को भी जरूर आजमाएं। खांसी-जुकाम, गले व आंखों में इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो रही हैं तो घरेलू नुस्खों की शरण में जाएं। नाक में सरसों के तेल की दो बूंद डालने के साथ साथ नाभि में भी लगाते हैं तो आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप वायु प्रदूषण से होने वाले बीमारियों से बचे रहेंगे। वायु प्रदूषण के दौरान एलर्जी होना आम बात है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो हल्दी को दूध में मिलाकर पिएं। इसके साथ ही गु़ड़ का भी सेवन करें।  आप वायु प्रदूषण के दौरान घर में काढ़ा बनाकर जरूर पिएं। आप गिलोय, तुलसी, अदरख और काली मिर्च का काढ़ा घर पर ही बना सकते हैं। इससे आपको सांस की समस्या से निजात मिलेगी और साथ ही गले और नाक के संक्रमण से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें