स्वर कोकिला लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद लता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन और निमोनिया की शिकायत भी बताई गई है। डॉ. पतित समधानी उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लता के पब्लिक रिलेशन टीम ने मंगलवार को एक बयान जारी कर उनकी हालत स्थिर बताई और कहा कि उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें वायरल चेस्ट कंजेशन की शिकायत हुई थी। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण क्या होते हैं...