Ways To Clear Chest Congestion: सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं के कारण सर्दी, खांसी और छाती में बलगम जमा होना एक आम समस्या है। जब फेफड़ों और श्वसन नली में कफ जमा हो जाता है, तो सांस लेने में कठिनाई, बार-बार खांसी और गले में भारीपन महसूस होने लगता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग अक्सर अंग्रेजी दवाओं और सिरप का सहारा लेते हैं।
हालांकि हमारे आयुर्वेद और भारतीय किचन में ऐसे कई चमत्कारिक तत्व मौजूद हैं जो संक्रमण को खत्म कर सकते हैं। शहद और अदरक का मेल एक ऐसा ही शक्तिशाली प्राकृतिक उपचार है। शहद अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है, जो गले की खराश को कम करता है, वहीं अदरक में मौजूद 'जिंजरॉल' कफ को पिघलाकर बाहर निकालने में मदद करता है।
इन दोनों का सही मात्रा में संयोजन न केवल जमा हुआ बलगम साफ करता है, बल्कि श्वसन तंत्र की सूजन को कम कर फेफड़ों को राहत पहुंचाता है।