फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मच्छरों से चाहते हैं बचना तो ये घरेलु नुस्खे देंगे तुरंत राहत

Tue, 24 Jul 2018 06:18 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मौसम बदलते ही मच्छरों का आतंक फैलने लगा है। ऐसे में डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि वो खुद को इन जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखें। बता दें,
जुलाई-अगस्त में बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप अकसर बढ़ जाता है। जिसकी वजह से इन बीमारियों की वजह से आने वाले बुखार से छुटकारा पाना इतना आसान काम भी नहीं है। इससे पीड़ित मरीज के जोड़ों में दर्द रहने के साथ उसके सिर में भी काफी दर्द रहता है।इतना ही नहीं इस दौरान मरीज के प्लेटलेट्स भी काफी कम हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों के खौफ से गुजर रहे हैं तो जान लें आपके घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आपको डेंगू के प्रकोप से छुटकारा दिला सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 9
नारियल पानी
डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए नारियल पानी खूब पिएं। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

3 of 9
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को पिएं। ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इसे दिन में चार बार पी कर सकते हैं।

4 of 9
मेथी की पत्तियां
डेंगू के बुखार में मेथी की पत्तियां उबालकर चाय बनाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और डेंगू का वायरस दूर होता है।
विज्ञापन

5 of 9
पपीते के पत्ते
पपीते के पत्ते भी काफी असरदार हैं। इसमें मौजूद पपेन शरीर के पाचन को सही रखता है। इसका जूस पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
काली मिर्च
तुलसी के पत्तों के साथ काली मिर्च को पानी में उबाल लें और पिएं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और यह एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है।
विज्ञापन

7 of 9
गिलोय
गिलोय का जूस खून में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में काफी मददगार है। डेंगू के दौरान नियमित रूप से इसके सेवन से ब्लड प्लेट्स बढ़ते हैं और प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है।

8 of 9
कद्दू का रस
कद्दू के आधे ग्लास जूस में एक से दो चम्मच शहद डालकर दिन में दो बार लेने से भी खून में प्लेटलेस्ट की संख्या बढ़ती है।
विज्ञापन

9 of 9
चुकंदर और गाजर
चुकंदर के रस में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं। अगर दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक ग्लास गाजर के रस में मिलाकर पिएं तो ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें