फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: डायबिटीज के कारण किडनी हो सकती है खराब, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Sun, 27 Jun 2021 10:40 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Ambika Prasad Yadav 

डॉ. अंबिका प्रसाद यादव 
इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट, उजाला सिग्नस अस्पताल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी 


डायबिटीज यानी मधुमेह वैसे तो एक आम, लेकिन बहुत ही गंभीर बीमारी है, जिससे दुनियाभर में करोड़ों लोग जूझ रहे हैं। मधुमेह समय के साथ हृदय, रक्त वाहिकाओं, आंखों, गुर्दे (किडनी) और तंत्रिकाओं को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इसके मरीजों में किडनी डिजीज (बीमारी) होने की संभावना अधिक होती है। दरअसल, डायबिटीज में लगातार उच्च शर्करा से किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को काफी नुकसान होता है। ये नुकसान धीरे-धीरे किडनी खराब करने की दिशा में अग्रसर हो जाता है। इससे मौत का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि डायाबिटीज के कारण अगर मरीजों की किडनी पर हुए असर का जरूरी उपचार जल्दी करा लिया जाए, तो किडनी को खराब होने से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं डायाबिटीज से किडनी को होने वाले नुकसान के लक्षणों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डायबिटीज मरीजों की किडनी खराब होने की संभावना कितनी होती है? 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि टाइप-1 डायबिटीज में 30 से 35 फीसदी मरीजों की किडनी खराब होने की संभावना रहती है, जबकि टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में 10 से 40 फीसदी मरीजों की किडनी खराब होने की संभावना रहती है। इसलिए इस बीमारी से पीड़ितों को सावधान रहने की जरूरत होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किडनी खराब होनी कब शुरू होती है? 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि डायबिटीज के रोगियों की किडनी इतनी जल्दी खराब नहीं होती है, इसमें 15-20 साल लग जाते हैं। हालांकि अगर शुरुआत से ही डायबिटीज का सही इलाज कराया जाए तो डायबिटिक किडनी डिजीज होने के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किन परिस्थितियों में अधिक होती है किडनी डिजीज होने की संभावना? 
  • डायबिटीज कम उम्र में हुआ हो 
  • लंबे समय से डायबिटीज हो 
  • डायबिटीज और खून के दबाव पर नियंत्रण न हो
  • पेशाब में प्रोटीन का जाना 
  • मोटापा और धूम्रपान करने की स्थिति में 
  • परिवार में किसी को डायबिटीज के कारण किडनी डिजीज हुई हो 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डायबिटीज से किडनी को होने वाले नुकसान के लक्षण क्या हैं? 
  • कमजोरी, थकान, मितली 
  • भूख में कमी, उल्टी, खुजली 
  • सांस लेने में तकलीफ 
  • पेशाब की जांच में आल्ब्यूमिन (प्रोटीन) जाना 
  • चेहरे पर सूजन आना 
  • डायबिटीज के लिए जरूरी दवा या इंसुलिन की मात्रा में कमी होना 
  • डायबिटीज पर अच्छी तरह नियंत्रण न रहना 
नोट: डॉ. अंबिका प्रसाद यादव, वाराणसी के उजाला सिग्नस अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट हैं। इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से मेडिसिन में एमबीबीएस और एमडी किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें