बच्चों के संकेतों पर दें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
ऐसी स्थिति में तुरंत क्या करें?
यदि बच्चे ने अचानक कुछ निगल लिया है और खांसी-दम घुटने जैसे लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत कुछ जरूरी उपाय करें।
- बच्चे को खांसने दें इससे फंसी हुई चीज बाहर निकलने की संभावना अधिक होती है।
- बच्चे को कुछ भी खाने-पीने को न दें। यह स्थिति को और बिगाड़ सकता है।
- यदि वस्तु सांस की नली में फंस रही हो तो तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं, ये मेडिकल इमरजेंसी है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, घर में छोटे बच्चे हैं तो 3 सेंटीमीटर से छोटी कोई भी वस्तु बच्चे की पहुंच से दूर रखें। बटन, बैटरियां, चुंबक और दवाइयों को हमेशा सुरक्षित कंटेनर में रखें। बच्चों को खाना देते समय उन्हें आराम से खिलाएं, खाना फंसने का भी डर होता है। टॉफी जैसी ठोस चीजें भी गले में फंस सकती हैं, बच्चों को इसे सावधानी से खिलाएं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।