बीमारियां अगर बहुत ज्यादा परेशान करती हों तो समझ लेना चाहिए कि शरीर के लिए जो जरुरी तत्व हैं वो पूरे नहीं हो रहे। आयरन, कैल्शियम आदि सभी बहुत जरुरी है शारीरिक विकास और उसे स्वस्थ रखने के लिए। पोटैशियम उनमें से एक हैं जिसकी कमी होने पर कई सारी बीमारियां घेर लेती हैं। जानिए वो कौन से शारीरिक लक्षण हैं जो बताते हैं कि अब आपको पोटैशियम की जरुरत है।
Trending Videos
विज्ञापन
ज्यादा प्यास लगती है तो हो सकती है पोटैशियम की कमी, जानिए क्या हैं लक्षण
2 of 8
- फोटो : gettyimages
पोटैशियम की कमी होने पर सबसे पहला असर जो देखा जा सकता है वो है कि मांसपेशियों में ऐंठन होना। इसके साथ ही खिंचाव भी होता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो मांसपेशियों की बड़ी समस्या सामने आ सकती है।
विज्ञापन
ज्यादा प्यास लगती है तो हो सकती है पोटैशियम की कमी, जानिए क्या हैं लक्षण
3 of 8
- फोटो : gettyimages
दिल की मांसपेशियों को सही से काम करने में पोटैशियम काफी मदद करता है लेकिन जब इसकी कमी हो जाती है तो दिल की धड़कन बढ़ जाती है। कई बार दिल की धड़कन अनियंत्रित हो जाती है।
ज्यादा प्यास लगती है तो हो सकती है पोटैशियम की कमी, जानिए क्या हैं लक्षण
4 of 8
- फोटो : gettyimages
कम ही लोग जानते हैं कि पाचन खराब होना या फिर पेट फूलना भी पोटैशियम की कमी से होता है। पोटैशियम कम होने से पेट की मांसपेशियां खराब हो जाती है जिससे पेट की तरह-तरह की दिक्कतें सामने आती हैं।
विज्ञापन
ज्यादा प्यास लगती है तो हो सकती है पोटैशियम की कमी, जानिए क्या हैं लक्षण
5 of 8
- फोटो : gettyimages
पोटैशियम कम होने पर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट और पानी का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे तेजी से यूरीन पास होता है। इस वजह से बल्ड प्रेशर गिर जाता है और थकान महसूस होती है, चक्कर आता है।
विज्ञापन
ज्यादा प्यास लगती है तो हो सकती है पोटैशियम की कमी, जानिए क्या हैं लक्षण
6 of 8
- फोटो : gettyimages
जैसा की ऊपर पढ़ा कि पोटैशियम की कमी से पानी और इलेक्ट्रोलाइट के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है जिससे बहुत ज्यादा प्यास लगने लगती है। तो अगर बहुत ज्यादा ही प्यास लगें तो इस पर गौर जरुर करें।
विज्ञापन
ज्यादा प्यास लगती है तो हो सकती है पोटैशियम की कमी, जानिए क्या हैं लक्षण
7 of 8
- फोटो : gettyimages
अगर तेजी से बाल गिर रहे हैं तो इसकी वजह पोटैशियम की कमी होती है।
ज्यादा प्यास लगती है तो हो सकती है पोटैशियम की कमी, जानिए क्या हैं लक्षण
8 of 8
- फोटो : gettyimages
ये तो बात हुई लक्षणों की। अब बताते हैं कि इसकी कमी को कैसे बिना दवाईयों के आसानी से पूरा किया जा सकता है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप रोजाना के खान में शामिल कर लें तो कभी भी पोटैशियम की कमी सामने नहीं आएगी। आलू, राजमा, केले, मछली और दूध पर्याप्त मात्रा में खाएं, फायदा होगा।