फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में अदरक का अधिक सेवन करने से कहीं पड़ ना जाएं आप बीमार

Wed, 15 May 2019 07:11 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदरक में कई औषधीय गुण मौजूद हैं। यही कारण है कि चाय में भी अदरक का ज्यादा सेवन किया जाता है। पर क्या आपको पता है कि चाय में अदरक की अधिकता आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं अदरक की चाय ज्यादा पीने से क्या नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
कब्ज
अगर आप हद से ज्यादा अदरक का सेवन करते हैं तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। क्योंकि आपके पेट में एसिड जमा होने लगता है। इसके अलावा रक्तचाप कम होने के दौरान अगर आप अदरक का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपका रक्तचाप पहले से और घट सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
जलन
अदरक एसिडिक प्रकृति का होता है। अदरक का ज्यादा सेवन करने से आपके सीने में जलन हो सकती है। इसके अलावा अगर आप अदरक का ज्यादा सेवन करते हैं तो शुगर लेवल कम हो सकता है। इससे हाइपो ग्लाइसीमिया की शिकायत हो सकती है।

4 of 5
गर्भावस्था के दौरान अदरक का ज्यादा सेवन करने से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यदि आपका पाचन खराब है तो 1.2 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन ना करें। इसके अलावा मोटापा और वजन घटाने के लिए एक ग्राम से अधिक अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें