फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Diet Tips: हेल्दी समझकर खा रहे हैं स्प्राउट्स? जानिए कब ये बन सकते हैं बीमारी की वजह

Tue, 02 Jun 2026 10:38 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Right Way To Eat Sprouts: अगर आपको भी लगता कि हर रोज स्प्राउट्स खाकर आप हेल्दी रह सकते हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि स्प्राउट्स खाने का गलत तरीका आपको बीमार कर सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
स्प्राउट्स खाने के नुकसान - फोटो : AI
Right Way To Eat Sprouts: स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि कई लोग रोजाना नाश्ते में स्प्राउट्स खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्प्राउट्स को गलत तरीके से खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है? 

विशेषज्ञों के मुताबिक, स्प्राउट्स खाने में की गई कुछ गलतियों की वजह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। ऐसे में सिर्फ स्प्राउट्स खाना ही नहीं, बल्कि उन्हें सही तरीके से तैयार करना भी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं स्प्राउट्स खाने का सही तरीका, इसके फायदे और किन लोगों को इसे खाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
स्प्राउट्स खाने के नुकसान - फोटो : Adobe Stock
स्प्राउट्स खाने का सही तरीका

1. कच्चे की बजाय हल्का उबालकर खाएं

विशेषज्ञों के अनुसार स्प्राउट्स को 2-3 मिनट तक भाप में पकाकर या हल्का उबालकर खाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इससे बैक्टीरिया का खतरा कम हो जाता है।

 2. अच्छी तरह धोना जरूरी

स्प्राउट्स खाने से पहले उन्हें साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें। इससे गंदगी और हानिकारक तत्व हट जाते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
स्प्राउट्स खाने के नुकसान - फोटो : Freepik
3. सलाद में मिलाकर खाएं

स्प्राउट्स में टमाटर, खीरा, प्याज, नींबू और काली मिर्च मिलाकर खाने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।

 4. ताजे स्प्राउट्स का ही सेवन करें

पुराने या बदबूदार स्प्राउट्स खाने से बचें। हमेशा ताजे अंकुरित अनाज का उपयोग करें।

 

4 of 5
स्प्राउट्स खाने के नुकसान - फोटो : Adobe Stock
कब बन सकते हैं बीमारी की वजह?

अधिक मात्रा में स्प्राउट्स खाने से गैस, ब्लोटिंग और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे खाते समय इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्प्राउट्स खाने के नुकसान - फोटो : Instagram
सही तरह से स्प्राउट्स खाने के फायदे
 
  • स्प्राउट्स में भरपूर प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • इनमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
  • फाइबर से भरपूर होने के कारण स्प्राउट्स पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • स्प्राउट्स में मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
  • नियमित रूप से सही मात्रा में स्प्राउट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
 
-----------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें