फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabudana Good Or Bad: व्रत में साबूदाना खा रहे हैं? जान लें इसके 4 बड़े नुकसान

Fri, 20 Mar 2026 12:57 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effect Of Eating Sabudana Daily: अगर आप भी व्रत में प्रतिदिन साबूदाना खा रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे रोजाना साबुदाना खाने के बड़े नुकसान।
विज्ञापन
1 of 6
साबूदाना के 4 बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock
Side Effect Of Eating Sabudana Daily: भारत में व्रत के दौरान लगभग हर घर में साबूदाना का इस्तेमाल बहुत आम है। साबूदाना हल्का, जल्दी पचने वाला और एनर्जी देने वाला माना जाता है। इसलिए इसे कई लोग व्रत में खाने की आदत बना लेते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के मौके पर जब नौ दिन व्रत रखने पड़ते हैं, तब लगातार रोजाना साबूदाना खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है?  विशेष रूप से डायबिटीज या पाचन कमजोर लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। इस लेख में हम बताएंगे रोजाना साबूदाना खाने के नुकसान बताएंगे, ताकि आप इसे संभलकर खाएं।

 
विज्ञापन

2 of 6
साबूदाना के 4 बड़े नुकसान - फोटो : Freepik.com
1. पाचन समस्या

साबूदाना स्टार्च से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने पर यह पेट पर भारी पड़ सकता है। इससे पेट फूलना, गैस बनना, अपच और कभी-कभी दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेष रूप से जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उन्हें साबूदाना सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
साबूदाना के 4 बड़े नुकसान - फोटो : Adobe Stock
2. शुगर बढ़ना

साबूदाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) ज्यादा होता है, जिसका मतलब है कि यह शरीर में जल्दी शुगर बढ़ा देता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जोखिम पैदा कर सकता है। नियमित रूप से ज्यादा साबूदाना खाने से ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है।

 

4 of 6
साबूदाना के 4 बड़े नुकसान - फोटो : Freepik.com
3. वजन बढ़ना

साबूदाना कैलोरी में उच्च होता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा हो जाती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। अगर व्रत में सिर्फ साबूदाना पर निर्भर रहे और अन्य संतुलित आहार न लें, तो वजन तेजी से बढ़ सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
साबूदाना के 4 बड़े नुकसान - फोटो : Freepik.com
4. हार्ट पर असर

अत्यधिक साबूदाना खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। लंबे समय तक इसका अधिक सेवन हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है और हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साबूदाना के 4 बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock
 तो क्या करें?

 व्रत में साबूदाना खाएं लेकिन सीमित मात्रा में, साथ में दही, मेवे या हल्की सब्जियों के साथ खाएं। इससे पाचन ठीक रहेगा, ब्लड शुगर नियंत्रण में रहेगा और वजन बढ़ने या हार्ट से जुड़े जोखिम कम होंगे। संतुलित डाइट व्रत के दौरान भी जरूरी है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें